रेड वेलवेट ढोकला (Red Velvet Dhokla recipe in Hindi)

#सूजी
सूजी से बना रेड वेलवेट ढोकला
सुजी और चुकंदर के गुणों से भरपूर यह आकर्षक ढोकला खाने में बहुत स्वादिष्ट है और झटपट बन जाता है
रेड वेलवेट ढोकला (Red Velvet Dhokla recipe in Hindi)
#सूजी
सूजी से बना रेड वेलवेट ढोकला
सुजी और चुकंदर के गुणों से भरपूर यह आकर्षक ढोकला खाने में बहुत स्वादिष्ट है और झटपट बन जाता है
कुकिंग निर्देश
- 1
एक मिक्सिंग बाउल में सुजी, दही चुकंदर प्युरी,तेल और नमक को मिक्स करें और पानी से घोल बनाएं
- 2
ये घोल पतला ही होगा क्युकी बाद में सुजी पानी सोखेगी इसे १५ मिनट के लिए रख दें
- 3
१५ मिनट बाद इसे चम्मच से मिक्स करें और यदि गाढ़ा लगे तो थोड़ा पानी डालें और अब १ चम्मच ईनो डालें तुरंत फर्मेंटेड मिक्सचर तैयार होगा
- 4
अब इसे तेल से ग्रीस किए मनचाहे आकर के मोल्ड में डालें
- 5
एक बड़े पतीले में २ ग्लास पानी गर्म करें उसपर स्टैंड रखें और ढोकले का बर्तन उस पर रखें १५ से २० मिनट के लिए भाप में पकाएं
- 6
पक जाने पर निकालें और ऊपर की परत में पीटा दही की एक परत लगाएं
- 7
अब तड़का बनाएं उसके लिए एक कढ़ाई में २ चम्मच तेल गरम करें राई से बघार दें, फिर हरी मिर्च और कड़ी पत्ता डालें और इस मिश्रण में १/४ कप पानी डालें,१/२ चम्मच नींबू का रस और१ चम्मच शक्कर १ चुटकी नमक डालकर उबालें इस तड़के को ढोकले पर फैलाएं
- 8
ऊपर से कॉर्न और धनिया से सजाएं, तैयार है आकर्षक रेड वेलवेट ढोकला
समान रेसिपी
और रेसिपीज़







कमैंट्स