मावा कचोरी (Mawa Kachori recipe in Hindi)

मावा कचोरी (Mawa Kachori recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले चाशनी बनाए। गैस पर एक कढ़ाई रखे कढ़ाई में २ कप चीनी डाल कर १ कप पानी मिलाए और गैस जला कर चीनी मेल्ट होने दे, मेल्ट होती चीनी मे ही केसर की पत्तिया और १/२ चम्मच इलायची पाउडर मिला कर १ तार की चाशनी बनने तक पकने दे।
- 2
एक बाउल में २ कप मैदा और २ चम्मच सूजी तथा १/४ कप मेल्टेड घी डाल कर मिलाए। इसमें थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर मीडियम सॉफ्ट आटा लगाए। आटा को १५ मिनट का रेस्ट दे।
- 3
एक दुसरे बाउल में २ कप मावा ले इसमें एक चम्मच पीसी चीनी मिलाए। इसी स्टेज पर इसमें एक चम्मच बादाम, पिस्ता, काजू, नारियल बुरादा और १/४ चम्मच इलायची पाउडर डाल कर मिक्स करे और मिक्सचर के छोटे छोटे पेड़े बना ले।
- 4
मैदा के आटे के पूरी के आकार में पेड़े बना कर पूरिया बेल ले। अब हर एक पूरी में मावा मिक्सचर का एक पेड़ा रख कर कचोरी के आकार में बेल ले। इसी तरह सारी कचोरिया तैयार कर ले।
- 5
गैस पर एक कढ़ाई में घी गर्म करे। घी हल्का गर्म होने पर कचोरियो को हाथ से थोड़ा दबा कर मंदी आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करे। इसी तरह सारी कचोरी तैयार कर ले।
- 6
हमारी कचोरी और चाशनी दोनो तैयार है, कचोरीयो को चाशनी में डिप करे। अब इन्हे सर्व करे।
- 7
एक प्लेट में एक कचोरी ले उसे ऊपर से अंगुली से फोड़ कर छेद करे, इस में एक चम्मच चाशनी डाले और बादाम, पिस्ता और काजु की कतरन से सजा कर सर्व करे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स (2)