दही के सेन्डविच (Dahi ke sandwich recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
स्टफिंग बनाने के लिये एक प्याले में हंगकर्ड, कटी हुई पत्तागोभी, शिमला मिर्च, गाजर, हरा धनिया, कुटी हुई काली मिर्च, अदरक और नमक डाल कर सभी चीजों को अच्छे से मिलने तक मिला कर लीजिये. सेन्डविच के लिये स्टफिंग तैयार है.
- 2
एक ब्रैड स्लाइस लीजिए इस पर स्टफिंग लगाईये और एक जैसा फैला लीजिये. स्टफिंग लगाने के बाद, दूसरी ब्रैड स्लाइस से ढककर हल्का दबा दीजिए.
- 3
स्टफ किये हुये सेन्डविच के उपर हल्का सा घी लगाईये और ग्रिलर में रख दीजिये. थोड़ा सा घी सेन्डविच के दूसरी ओर भी लगा दीजिये. ग्रिलर को ढककर 3 मिनिट के लिये सेन्डविच को ग्रिल होने दीजिये.
- 4
गोल्डन ब्राउन सेन्डविच सिक कर तैयार है. स्वादिष्ट गरमा गरम दही के सेन्डविच को हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/7834625




कमैंट्स