कुकिंग निर्देश
- 1
चावल को अच्छी तरह धो लें और 20 मिनट के लिए भिगो दें. पानी और चावल में नमक डालकर उबाल लें. जब चावल पक जाएं तो बचा पानी फेंक दें.
- 2
कड़ाही में तेल गर्म करें और चुटकीभर हींग डाल दें. अब इसमें लाल मिर्च, उड़द दाल, चना दाल और मेथी दाना मिला दें. सारी सामग्री को तब तक मिलाएं, जब तक दाल लाइट ब्राउन न हो जाए.
- 3
इसमें मूंगफली और सरसों के दाने डाल दें. जब सरसों चटकने लगे तो करी पत्ते डाल दें. करीब आधा मिनट तक इनको फ्राई करें.
- 4
अब इस सामग्री में पके चावल, नमक, नींबू का रस और हल्दी पाउडर मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- 5
गर्मागर्म सर्व करें.
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/8203580



कमैंट्स