ओरियो बिस्किट टार्ट (Oreo Biscuit tart recipe in hindi)

Poonam Singh @cook_8925211
ओरियो बिस्किट टार्ट (Oreo Biscuit tart recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
4-5 ओरियो बिस्किट को किनारे रखे अब बाकी बचे ओरियो व बोरबन को मिक्सर में पीस ले।
- 2
अब मक्खन को हल्का मेल्ट कर बिस्किट के साथ मिक्स करे।
- 3
अब पहले.से चिकनाई लगी टार्ट मोल्ड में बिस्किट का मिक्सर दबाते हुए एक सा फैला दे।
- 4
अब इसे फ्रीज में 3-4 घंटे सैट होने दे।
- 5
अब हम टार्ट की फिलिंग के लिए (डबल बाॅॅइलर प्रक्रिया से या माइक्रोवेव में) क्रीम और चाकलेट को मेल्ट करेंगे साथ में 1-2 चम्मच मक्खन भी डालकर गनाश तैयार करेंगे।
- 6
अब हम तैयार गनाश को तैयार टार्ट में डालेंगे और बचाये हुए बिस्किट को टोड़ कर ऊपर से डाल देंगे अब फिर से टार्ट को 1-2 घंटे सैट होने फ्रीज में रखें।
- 7
अंत में सिल्वर बॉल्स से सजा के सर्व करे चाहे तो कुछ कटे मेवे.भी डाल सकते है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/9032889











कमैंट्स