सूजी काकरा(Suji kakra recipe in hindi)

#insta
सुजी काकरा ओडिशा की एक प्रसिद्ध मिठाई है । हर त्योहारो में घर घर में बनने बाली पीठा में से एक है । ये पीठ मार्गशीर्ष महीने की बृहस्पति वार को बनती है और लख्मी माता के पास प्रसाद के रूप मे अर्पण किया जाता है। तोह फिर चलिए बनाते हैं ओडिशा की प्रसिद्ध सुजी काकरा।
सूजी काकरा(Suji kakra recipe in hindi)
#insta
सुजी काकरा ओडिशा की एक प्रसिद्ध मिठाई है । हर त्योहारो में घर घर में बनने बाली पीठा में से एक है । ये पीठ मार्गशीर्ष महीने की बृहस्पति वार को बनती है और लख्मी माता के पास प्रसाद के रूप मे अर्पण किया जाता है। तोह फिर चलिए बनाते हैं ओडिशा की प्रसिद्ध सुजी काकरा।
कुकिंग निर्देश
- 1
सुजी की आटा बनाने के लिए पहले कढ़ाई में 2 कप पानी डालके तेज़ आंच में उबले । जब पानी उबाल जाए उसमे चीनी, नमक और सौंफ डालदें।चीनी जब मिक्स हो जाये तब आंच को धीमा करके धीरे धीरे सुजी डालते रहे और एक हाथ से कड़छी की मदद से चलते रहे । ध्यान रखे कि आंच धीमा रहे । सुजी को धीमी आंच परमिलाते मिलाते एक आटे परिबर्तन हो जाएगा ।गैस बंद कर दें और ढकन लगा के ठंडा होने के लिए छोड़ दें ।
- 2
भरावन बनाने के लिए गैस में एक कढ़ाई चढ़ाएं, कढ़ाई जब गरम हो जाये उसमे नारियल, गुड़, कालीमिर्च पाउडर, इलाइची पाउडर और बारीक कटे मेवा डालके धीमी आंच पर पांच मिनट भूनना है । जब अच्छे से भून जाए गैस बंद करदें और ठंडा होने को छोड़ दें ।
- 3
अभी सुजी की आटा ठंडा हो गया हो तोह एक परात में निकल के थोड़ी थोड़ी पानी डालके एक मुलायम से आटा गूंद लें।
- 4
आटे से एक छोटी सी लोई लेके अंगूठी की मदद से एक छोटी पूरी बनालें, फिर थोड़ी सी नारियल की भरावन देके पूरी को कवर करले ।जैसे हम कचोड़ी बनाते समय stuffing भरते हैं, उसी तरीके से।
- 5
इसी तरह सारे सुजी की काकरा बनाले, बनने के बाद चलिए इन सब को तेल में तलने की तैयारी करते हैं।
- 6
गैस में तेज़ आंच पर कढ़ाई चढ़ाके रिफाइंड तेल या फिर घी पर्याप्त मात्रा में गरम करें । फिर आंच को मध्यम करके 4 से 5 सुजी से बनी काकरा डाले और सुनहरा होने तक फ्राई करें । फ़ोटो में जैसे रंग आई है उतना ही फ्राई करना है ।
- 7
जब सुनहरा रंग हो जाये तोह तेल से बाहर निकल के टिससु पेपर में रखदें और इसी तरह बाकी सब को तल लें ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





कमैंट्स (2)