कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले पनीर को क्यूब शेप में काट लें.इसके बाद शिमला मिर्च को भी छोटे टुकड़ों में काट लें.एक बर्तन में एक कप पानी में टमाटर डालकर 4-5 मिनट तक उबाल लें.इसके बाद टमाटर को निकाल इनका छिलका उतार कर काट लें.
- 2
अब एक पैन या बर्तन में तेल डालकर मीडियम आंच पर गरम होने के लिए रखें.जब तेल गरम होजायेतोइसमें अदरक और लहसुन का पेस्ट डालकर आंच धीमी करके एक मिनट तक भूनें.इसके बाद इसमें प्याज और शिमला मिर्च डालकर अच्छे से सॉफ्ट होने तक पकाएं.
- 3
टमाटर डालकर तेज आंच पर 2 मिनट तक भूनें. ताकि टमाटर अच्छी तरह गल जाए.टमाटर पकने के बाद इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर 1 मिनट तक और भूनें.
- 4
भूनने के बाद इसे 1 मिनट तक ढककर पकाइए. ऐसा करने मसालों की खुशबू इसमें फैल जाएगी. आंच धीमी रखें.ढक्कन हटाकर आंच तेज कर लें. 2 मिनट तक पकाने के बाद ग्रेवी में पनीर के टुकड़े डाल दीजिए. 2-3 मिनट तक चलाते हुए पकाएं.
- 5
इसके बाद ग्रेवी में किचन किंग मसाला, गरम मसाला और कसूरी मेथी डालकर अच्छी तरह मिला लें.
2 मिनट तक चलाते हुए पकाने के बाद आंच बंद कर दें. - 6
धनियापत्ती डालकर कुछ देर के लिए ढक दें.तैयार कड़ाही पनीर को क्रीम से सजाकर नान , तंदूरी रोटी या फिर तवा रोटी के साथ खाएं और खिलाएं.
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स