आलू बथुआ पराठा रेसिपी (Aloo Bathua Parantha Recipe in Hindi)

Mona Gupta @cook_17332656
#रोटी की टोकरी
आलू बथुआ पराठा रेसिपी (Aloo Bathua Parantha Recipe in Hindi)
#रोटी की टोकरी
कुकिंग निर्देश
- 1
पराठे बनाने की विधि
भरावन सामग्री पकाने की विधि
गैस चूल्हा जलाकर उस पर कढ़ाही को चढ़ाकर उसमें थोड़ा सा तेल गरम करें। - 2
इसमें हींग, जीरा, नमक, कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च डालकर मैश किए हुए आलू और पानी से धुली हुई बथुआ की पत्तियों को कुछ देर पकाकर फ़्राई कर लें।
- 3
पराठा पकाने की विधि-
एक बर्तन में गेहूँ का आटा, थोड़ा तेल और नमक लेकर उसमें थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुए आटे को अच्छे से गूँथ लें। - 4
गूँथे हुए आटे की लोई बनाक थोड़ा गोल गोल बेल ले, फिर इसमें भरावन की सामग्री को भर कर लोई को बंद कर दें। फिर इसे धीरे धीरे गोल बेलें।
- 5
बेले हुए पराठे को गर्म तवे पर डालकर थोड़ा थोड़ा तेल लगाकर इसे दोनों तरफ़ सुनहरा होने तक भूनें।
- 6
अब पका हुआ आलू बथुआ पराठा एक प्लेट मे निकालकर चटनी या अचार या बथुआ दही के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/9697413




कमैंट्स