दाल बाटी😋 (Dal Baati Recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
बाटी का आटा गूथने के लिए 1 बड़ी थाली ले उसमे गेहू का आटा ले फिर उसमें सूजी मिलाये फिर उसमें अजवाइन और नमक मिलाकर अच्छी तरह मिलाये।
- 2
अब थोड़ा घी गरम करे और आटे में मिलाये और थोड़ा सोडा मिलाकर हाथों से अच्छी तरह मिलाये फिर बहुत कम पानी ले और आटा गुथे।
- 3
बाटी का आटा टाइट होता है मतलब पूरी के आटे से ज़्यादा कड़क, ताकत से आटे को गुथे और कम पानी का इस्तेमाल करे।
- 4
जब आटा गुथ जाए तो हाथ मे थोड़ा घी या तेल लगाकर आटे को मुलायम करे और कुछ देर के लिए ढक कर रख दे।
- 5
थोड़ी देर बाद बाटी के कुकर/ओवन को गरम होने रखे और हाथों में थोड़ा घी लगाकर आटे की लोयी ले और उसे गोल गोल बाटी का आकर देकर कुकर/ओवन में रखे।
- 6
बीच बीच मे देखते रहे, पलटते रहे दोनो और से बाटी अच्छी तरह सिके, कच्ची ना रहे।
- 7
अब 1 कढ़ाई में घी गरम होने दे फिर सिकि हुई बाटी के बीच से 2 टुकड़े करे और गरम घी में तलकर परोसे।
- 8
बाटी के साथ तीखी चटपटी सब पकार की मिक्स दाल बनती है और साथ मे चटनी के साथ परोसें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स