खजूर नारियल के लड्डू

#मील3
आज व्यस्त और भाग दौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर आसान, सरल रेसिपीज की खोज में लगे रहते है जो कि झटपट तैयार होजाए और खाने में स्वादिष्ट भी हो। ऐसे में बात अगर मीठे की यानी कि डिजर्ट की हो तो डिजर्ट बनाने में बहोत समय लगता है जैसे कि चावल की खीर, सेवइयां, हलवा इत्यादि। तो क्यों न आप बिना गैस जलाए झटपट बनने वाली मिठाईया तैयार करें जो कि हेल्थी भी हो और मज़ेदार भी। आइये बनाते है खजूर नारियल के लड्डू।

कुकिंग निर्देश
- 1
खजूर में से बीजे निकाल कर खजूर को टुकड़ो में काट लें।
- 2
मिक्सर जार में खजूर, कोकोनट मिल्क पाउडर, और आधा कद्दूकस किया हुआ नारियल डाले। बाकी बचा हुआ नारियल हम लड्डू पर कोट करेंगे। कोकोनेट मिल्क पाउडर रेडीमेड मार्किट में मिलता है या फिर आप ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। अगर आपके पास नार्मल मिल्क पाउडर हो तो वो भी इस्तेमाल कर सकते है।
- 3
सभी को पीस लें। और फिर घी डालकर मिक्सर को कुछ ही सेकंड के लिए चला लें। इसमें हमें चीनी नही डालनी है क्यों की खजूर की मिठास से ही लड्डू मीठे बनेंगे।
- 4
प्लेट में निकाल कर मिश्रण को अच्छे से मसल कर डोव बनाले। छोटी छोटी लोइया लेकर लड्डू बनाए।
- 5
हाथ को घी से ग्रीज़ करने की कोई ज़रूरत नहीं। मिश्रण में डाले हुए घी से ही हाथ चिकने होजाएंगे।
- 6
लड्डू बनाकर बचाकर रखे हुए नारियल से कोट करें। और पेपर लाइनर में रखकर सभी को परोसें
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स