रेड एंड व्हाईट चीजी पास्ता रोल्स
#northwesttadka
#टेकनीक ,स्टीम
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले सूजी में नमक,दही मिला लीजिए
- 2
पानी की सहायता से नरम आटा गूथ ले 30 मिनट के लिए ढककर रख दीजिए
- 3
एक पेन में मक्खन डाले उसमे मैदा डालकर भुने 1 मिनट बाद दूध डाले मिक्स करके व्हाइट सॉस तैयार कर ले 5 मिनट के लिए ठंडा होने रख दे
- 4
एक पेन में 1 छोटा चम्मच तेल गरम कर उसमें प्याज,लहसुन व हरी मिर्च डालकर गुलाबी होने तक चलाये
- 5
अब इसमें शिमला मिर्च व गाजर डालकर नमक डालें 2 मीनट ढककर रखे।
- 6
अब इसमें पास्ता, काली मिर्च,वाइट सॉस,मिक्स हर्ब्स डालकर मिक्स करें
- 7
इसमे व्हाइट सॉस डाल कर फिर से अच्छी तरह से मिला ले
- 8
कद्दूकस करके चीज़ डाले
- 9
अब सूजी के आटे की 8 लोई बनाये
- 10
उन्हें बेलन या हाथ की सहायता से पूरी के आकार की बेल लें
- 11
अब इसमें व्हाइट पास्ता वाली भरावन डालकर रोल्स के जैसे बना ले।8 रोल्स को ऐसे ही बना ले
- 12
अब इडली स्टीमर में छन्नी को तेल लगाकर ऊपर से ये रोल रख दे। 15 मिनट बाद चाकू की सहायता से चेक कर लीजिए पका है कि नही।
- 13
इन्हें स्टीमर से बाहर निकाल लें।
- 14
लाल सॉस के लिए सबसे पहले प्याज व लहसन को 1 चम्मच तेल में भूरा होने तक पका लें।
- 15
अब इसमें टमाटर की प्यूरी डाले ।धीमी आंच पर गाढ़ा होने तक पकाएं
- 16
इसमे टमाटर व रेड चिल्ली सॉस मिलाये नमक ओरेगेनो, काली मिर्च व थोड़ी से शक्कर डालकर अच्छे से मिलाये
- 17
स्टीम हुए रोल्स को लाल सॉस में डाले
- 18
5 मिनट तक ढककर धीमी आंच पर रखे
- 19
सर्विंग प्लेट में नीचे लाल सॉस रखकर उसके ऊपर रोल्स रखे ।
- 20
तैयार है रेड एंड व्हाइट चीजी पास्ता रोल्स
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
sona hirani को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

























कमैंट्स