रेड वेलवेट चौक्स पेस्ट्री गुलकंद बासुंदी के साथ (Red Velvet Chaux Pastry with Gulkand Basundi)
#humarirasoise
#स्टाइल
ये एक फ्यूज़न रेसिपी है जिसे मैंने भारतीय और अंतरराष्ट्रीय दो रेसिपी को मिला कर तैयार किया है
इसको बनाने के लिए थोड़ी तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है परंतु यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है और हर किसी के मन को लुभाती है।
रेड वेलवेट चौक्स पेस्ट्री गुलकंद बासुंदी के साथ (Red Velvet Chaux Pastry with Gulkand Basundi)
#humarirasoise
#स्टाइल
ये एक फ्यूज़न रेसिपी है जिसे मैंने भारतीय और अंतरराष्ट्रीय दो रेसिपी को मिला कर तैयार किया है
इसको बनाने के लिए थोड़ी तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है परंतु यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है और हर किसी के मन को लुभाती है।
कुकिंग निर्देश
- 1
गहरे बर्तन में दूघ को पकाएं, जब दूध 1/3 रह जाए तब इसमें चीनी डालकर और पकाएं
- 2
अब इसमें गुलकन्द का पेस्ट और सफेद गुलाब का अर्क़ डालें और मिक्स करें
- 3
अब इसको एक बर्तन में निकाल कर फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें
- 4
चौक्स पेस्ट्री बनाने के लिए, एक पैन में पानी, बटर और चीनी डालें,
- 5
इसमें नमक डालें और मिक्स करें, अब इसमें लाल रंग डालें
- 6
छान कर कोको पाउडर डालें और मिक्स करें
- 7
अब इसमें मैदा डालें अच्छे से मिक्स करें (ध्यान रहे कि इसमें गुठली न रहे)
- 8
अब अंडा डालें, बीट करें और एक चिपचिपा मिश्रण तैयार कर के इस मिश्रण को पाइपिंग बैग में भर दें
- 9
अब इस मिश्रण से बेकिंग डिश पर अपनी इच्छा के अनुसार आकार दें और इसे पहले से गरम बर्तन में बेक होने के लिए रख दें, बर्तन को सब तरफ से अच्छे से सील कर दें और 20 से 25 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकने दें
- 10
चेक करके देख लें, जब अच्छे से पक जाए तो निकाल के ठंडा होने दें और ठंडा होने के बाद ऊपर से क्रीम भरने के लिए थोड़ा हिस्सा काट दें
- 11
चॉकलेट का कप बनाने के लिए दोनों चॉकलेट को डबल बायलर तकनीक से पिघला लें और ग्रीस लगे मोल्ड में डालकर कप सेट होने के लिए फ्रिज में जमने रख दें
- 12
गुलाब के सॉस के लिए, गुलाब का पेस्ट और चीनी डालकर गाढ़ा होने तक पकाएं
- 13
गुलकंद बासुंदी क्रीम बनाने के लिये, व्हिपड क्रीम को पीक बनने तक फेट लें अब इसमें ठंडा किया हुआ बासुंदी डालें और अच्छे फेटें और एक पाइपिंग बैग में भर दें
- 14
सर्व करने के लिए, चॉकलेट कप और काटे हुए पेस्ट्री में गुलकंद बासुंदी भरें और अपनी इच्छा के अनुसार सजाएं
- 15
रेड चौक्स पेस्ट्री गुलकंद बासुंदी के साथ परोसने के लिए तैयार हैं। अधिक स्वाद के लिए ठंडा ही सर्व करें।
- 16
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़













































कमैंट्स (2)