सेगो ऑन अ बेड ऑफ फ्राइड वेजिटेबल्स (Sago On a Bed of Fried Veg)

#CzarinasofKuchina
#ट्विस्ट
यह एक चाइनीस व इंडियन डिश का फ्यूजन है जिसमें मैंने सालमन रॉ(Salman Roe) की जगह साबुत दाने का उपयोग किया है।
सेगो ऑन अ बेड ऑफ फ्राइड वेजिटेबल्स (Sago On a Bed of Fried Veg)
#CzarinasofKuchina
#ट्विस्ट
यह एक चाइनीस व इंडियन डिश का फ्यूजन है जिसमें मैंने सालमन रॉ(Salman Roe) की जगह साबुत दाने का उपयोग किया है।
कुकिंग निर्देश
- 1
उबले हुए आलू को काटकर गर्म तवे पर 3 चम्मच तेल में तल ले।
- 2
अब एक फ्राइंग पैन में एक चम्मच तेल गरम करें, उसमें कटे हुए मशरूम के टुकड़ों को सौतें कर लें फिर उसमें कटी हुई शिमला मिर्च, तले हुए आलू व उबले हुए नूडल्स डाले और सारे मसाले (आधी मात्रा में) व सोया सॉस डालकर 2-3 मिनट के लिए फ्राई कर दे।
- 3
अब एक फ्राइंग पैन में तेल गरम करें और उसमें पानी में भीगे हुए साबूदाना को डालें उसमें खाने का रंग व बाकी बचे मसाले डालकर अच्छी तरह फ्राई कर लें।
- 4
डोसे के बैटर से 3-4 सिक्के के आकार के छोटे-छोटे डोसे बना ले।
- 5
अब एक प्लेट पर लेटिस के पत्ते रखें उसके ऊपर सौतें की हुई सब्जियां व नूडल्स व छोटे-छोटे डोसे को रख दें फिर उसके ऊपर हंगकर्ड डालें, उसके ऊपर तैयार किए हुए साबूदाने को डाल दें और हरे धनिए से गार्निश करें।
- 6
तैयार है हमारी फ्यूजन डिश-सेगो ऑन अ बेड ऑफ फ्राइड वेजिटेबल (Sago on a Bed of Fried Vegetables) इसे गरमागरम परोसें और एंजॉय करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़









कमैंट्स