अमेरिकन चोपसी चाइनीस स्वाद मे

#CookpadKeHindiChefs
#ट्विस्ट
दोस्तो आज मै आपके आगे अमेरिकन चोपसी की विधि चाइनीस तरीके से लाया हूं मैने इसमें कुछ बदलाव भी किया है लौंग इसे चिकन का इस्तेमाल करके भी बनाते है लेकिन मैने इसमे सोया चाप का इस्तेमाल किया है जिसका स्वाद लाजवाब आया है ।आप भी इस विधि को देखे और बनाये। आशा करता हु ये विधि आपको जरूर पसंद आएगी।।धन्यवाद।।।।।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक कढ़ाई मे पानी डाल कर चाप को 5 मिनेट के लिए उबाल लेंगे।दूसरी तरफ भी एक कढ़ाई में नूडल्स को उबाल लेंगे।5 मिनेट ही सिर्फ।अब नूडल्स को छानकर उसमे थोडा तेल डालकर अच्छे से हिला लेंगे।अब एक कढ़ाई में 4 चाय केचम्मचतेल लेकर गरम कर लेंगे और उसमे नूडल्स को गोल आकार मे डालकर भून लेंगे दोनो तरफ से।जब तक वो सुन्हेरा ना हो जाए।और एक प्लेट का रूप ले ले।
- 2
अब एक कढ़ाई में 4चम्मचतेल लेंगे और उसमे प्याज़ ओर सब सब्जियां डालकर 5 मिनेट तक भून लेंगे।फिर उसमे सोया चाप को काट कर डाल देंगे साथ मे नमक मिर्च गरम मसाला हल्दी डाल कर 5 मिनेट तक भून लेंगे।। अब एक बड़ी कटोरी में पानी लेंगे और उसमे 4 चटनी की 2/2चम्मचमिला लेंगे और 2चम्मचमैदा मिला कर अच्छे से मिला लेंगे।और कड़ाई में डाल देंगे और एक गिलास पानी और डाल कर पकाएंगे जब तक वो गाढ़ा ना हो जाये और एक दूसरे 1 से लिपट ना जाये।
- 3
अब तवे पर 1चम्मचतेल लेंगे गरम होने पर उसपर अंडा तोड कर छोड देंगे और उस पर नमक काली मिर्च पाउडर और हरा धनिया डालेंगे और हल्का सा पका लेंगे। अब जो नूडल्स की प्लेट हमने बनाई थी उस पर चाप की सब्जी रखेंगे और उसके ऊपर आधा पका हुआ ऑमलेट रखेंगे।लीजिये आपकी अमेरिकन चोपसी तैयार आशा करता हु के आपको ये विधि पसंद आई होगी।।।।
- 4
बनाने की विधि की सभी तस्वीरे
- 5
अमेरिकन चोपसी तैयार
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स