कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आलू को छील कर लंबे आकर में काट लेंगे।फिर इसे अच्छी तरह धो कर पेपर पर सूखा लेंगे।
- 2
अब गैस पर कड़ाही रखेगें।तेल डालेंगे।तेल गर्म होने पर आलू डालकर धीमी आंच पर 2 मिनट तल कर निकाल लेंगे।और जब यह आलू ठंडे हो जाए तो फिर इसे गर्म तेल में डालकर गुलाबी होने तक तल लेंगे।और इसके ऊपर हल्का नमक मिक्स कर लेंगे।आपकी फ्राइज तैयार है।
- 3
अब क्रीम बनाने के लिए एक पैन लेंगे।2 चमच्च तेल डालेंगे।तेल गर्म होने पर लहसुन डालेंगे।फिर प्याज डालकर 1 मिनट भून लेंगे।फिर दूध डालेंगे।अब चीज़ डालकर अच्छी से मिक्स करेंगे।नमक, काली मिर्च पाउडर, चिली फ्लैक्स डाल देंगे।धीमी आंच पर 5 मिनट चलाते हुए पका लेंगे।
- 4
जब यह हल्का गाढा हो जाए गैस बंद कर देंगे।आपकी क्रीम तैयार है।
- 5
अब क्रीम को फ्राइज के ऊपर डालकर सर्व करें।आपकी क्रीमी फ्राइज तैयार है।
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Sunita Shah को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

समान रेसिपी
और रेसिपीज़










कमैंट्स