चना मसाला स्टफ्ड पीटा पॉकेटस

#2020
पीटा ब्रैड ऐरेबीक ब्रैड है , ब्रैड को चना मसाला से स्टफ कर बनाया गया है।
चना मसाला स्टफ्ड पीटा पॉकेटस
#2020
पीटा ब्रैड ऐरेबीक ब्रैड है , ब्रैड को चना मसाला से स्टफ कर बनाया गया है।
कुकिंग निर्देश
- 1
पीटा ब्रैड बनाने की विधि :-
- 2
एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा, मैदा, नमक,ईस्ट,शहद/चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- 3
थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूथ लें।
- 4
थोड़ा तेल डालिए और फिर से आटा गूंथे।
- 5
एक बर्तन में तैयार आटे को ढक कर गर्म जगह पर रख दें जब तक आटा फूलकर दुगना नहीं हो जाता।(1 -1.5 घण्टा)
- 6
आटे के दुगना होने पर बर्तन से निकाल कर एक बार फिर गूंथे।
- 7
आटे को बराबर भागों में बाँट लें ।
- 8
प्रत्येक भाग को 6"गोलाई में और 1/4" मोटी रोटी के रूप में बेल लें।
- 9
तैयार बेली हुई रोटियों को मलमल के कपड़े से 10 मिनट के लिए ढककर रख दें।
- 10
ओवन को 250*सी पर 10 मिनट के लिए गर्म करें।
- 11
10 मिनट बाद तैयार रोटियों को ट्रे में रख कर 7-10 मिनट के लिए बेक करें या जब तक रोटियां फूल ना जाए।
- 12
हल्का भूरा करने के लिए फूली रोटियों को 1-2 मिनट के लिए ब्रॉईल(ओवन की दोनो रोड़ ऑन करके डायरेक्ट हीट) करें ।
- 13
इस तरह सभी ब्रैड तैयार कर लें।
- 14
चना मसाला बनाने की विधि:-
- 15
सफेद चने को अच्छी तरह धोकर रात भर भिगो दें।
- 16
सफेद चने को कुकर में 2 कप पानी डालकर 4-5 सीटियां बजने तक पकाएं।
- 17
चने पक जाने पर चने को छान कर पानी अलग कर दें।
- 18
पानी को बाद में इस्तेमाल करनें के लिए एक तरफ रख दें।
- 19
एक कड़ाई में मध्यम आँच पर तेल गर्म करें।
- 20
तेल गर्म होने पर उस में तेजपत्ता, लौंग, बड़ी इलायची, दालचीनी डालकर 1मिनट के लिए पकाएँ।
- 21
जी़रा डालें और कटा हुआ प्याज डालकर सुनहरा होने तक पकाएं।
- 22
अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर 1 मिनट के लिए भूनें ।
- 23
कटा हुआ टमाटर, नमक डालकर मध्यम आंच पर तब तक पकाएँ जब तक मसाले से तेल अलग ना हो जाए।
- 24
हल्दी, लाल मिर्च, धनियांँ पाउडर और चना मसाला डाल कर अच्छी तरह मिलाकर 1मिनट के लिए पकाएं।
- 25
उबले हुए चने,1कप पानी डालकर(उबले हुए चने में से छाना हुआ)अच्छी तरह मिलाएं।
- 26
ग्रेवी को गाढा होने तक पकने दें।
- 27
गर्म मसाला पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
- 28
पीटा ब्रैड स्टफ करने की विधी:-
- 29
पीटा ब्रैड को 2भागों मे काटिए और तवे पर गर्म करें।
- 30
एक भाग में कटी हुई प्याज और टमाटर रखें, चना मसाला भरिये और तुरंत परोसें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स