मकर सक्रांति गुड़ के लड्डू

इन लड्डुओं को लोहड़ी और मकर संक्राति के मौके पर बनाया जाता है। लेकिन इन लड्डओं का स्वास्थ्य के लिए भी बहुत महत्व है। जनवरी के मौसम में कड़ाके की ठंड पड़ती है। ऐसे में तिल और गुड़ दोनों ही शरीर को गर्माहट पहुंचाने वाले है। जब इनको मिलाकर लड्डू का रूप देते हैं तो ये स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहतमंद भी बन जाते हैं।

कुकिंग निर्देश
- 1
एक कड़ाही लें इसे मीडियम आंच पर गरम करें और तिल डालकर 3-4 मिनट तक लगातार चलाते हुए भूनें। हल्का ब्राउन होने पर तिल को एक प्लेट में निकाल कर रख लें। अब उसी कड़ाही में एक चम्मच घी डालकर गुड़ के टुकड़े डालकर धीमी आंच में पिघलाइए। जब गुड़ पिघल जाए तो उसमें मूंगफली के टुकड़े और इलायची पाउडर डालकर मिला लें। इसके बाद भुनें हुए तिल भी उसी में डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब तिल-गुड़ का मिश्रण लड्डू बनने के लिए तैयार है, एक प्लेट में इसे निकाल लीजिए। गरम मिश्रण से ही लड्डू बनाइए,
- 2
, क्योंकि मिश्रण ठंडा हो जाएगा तो लड्डू बंधेगा नहीं। हाथ में घी लगाकर एक चम्मच में मिश्रण लेकर उसे हाथ से गोल आकार के लड्डू बना लीजिएइस लड्डू को आप 1 घंटे के लिए खुली हवा में छोड़ दीजिए, जब अच्छी तरह से लड्डू ठंडा हो जाए तो एअर टाइट कंटेनर में लड्डू रख दीजिए, और फिर जब मन करे निकालकर खाइए।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स