हरा चना चटनी चाट (Hara chana chutney chat recipe in hindi)

Shubha Kapoor @cook_13364701
हरा चना चटनी चाट (Hara chana chutney chat recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सामग्री तैयार रखे।
- 2
कुकर में १/२ ग्लास पानी में कच्चे चने को मध्यम आंच पर नमक डालकर चार व्हिसल लगाए।ठंडा करें । मुठ्ठी भर कच्चा चना को अलग रख लेना है,नहीं पकाना है।
- 3
एक कढ़ाई गरम करना है,तेल डालना है, कटे हुए प्याज और अदरक हल्का सुनहरा होने तक भूनें,फिर सूखे मसाले मिलाएं।दो मिनिट बाद उबल हुए चना मिलाएं। गैस का फ्लेम मध्यम ही रखे।
- 4
फिर कॉर्नफ्लोर मिलाए।
- 5
१/२ कप पानी डालकर काम आंच पर तीन मिनट पकाएं।
- 6
चटनी तैयार करे। पहले नींबू के रस के साथ चने को छोड़ कर पत्ते,मिर्ची,नमक को पीस लें।फिर कच्चा चना डालकर महिन पीस ले।
- 7
अब चने की सब्जी में चटनी मिलाए और गैस ऑफ कर दे। #ध्यान रहे बहुत देर तक कढ़ाई में रहेगा तो ये कलर लूज करेगा तो परोसने पहले ही चटनी मिलाए।
- 8
कटे हुए प्याज, टमाटर,सेव से इसकी सजावट करे और सर्वे करे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/11718983






















कमैंट्स