मावा गुजिया (Mawa Gujiya recipe in Hindi)

#ebook2020
#state2 post 1
#mithai
गुझिया उत्तर भारत में हर खुशी के मौके या त्यौहार में गुझिया बनाई जाती हैं, रक्षा बंधन, तीज ,दीपावली, होली ,शादी ब्याह के शुभ अवसर पर घर में मावा गुझिया ही बनाई जाती हैं । गुझिया भी कई तरह से बनायीं जाती है मावा गुझिया ,रवा गुझिया, ड्राई फूट्रस गुझिया। त्योहारों में ऐसे कई पकवान बनाएं जाते हैं पर गुझिया की बात ही कुछ और है और यहां सभी को पसंद आती है बच्चे हो या बड़े सभी की मनपसंद मावा गुझिया । ।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मध्यम आंच पर मावा को सुनहरा होने तक भून ले । ध्यान रहे की यह कढाई में चपके नहीं । इसे अलग निकाल कर रख दें और कढाई में थोड़ा सा घी डाल कर सभी ड्राई फूट्रस को भी भून ले ।किशमिश को छोड़ कर । मावा जब ठण्डा हो जाए तो उसमें ड्राई फूट्रस, शक्कर, इलायची पाउडर, काली मिर्च पाउडर, और सौंफ,किशमिश मिला ले । हमारी गुझिया के लिए मावा का मिश्रण तैयार है
- 2
एक बर्तन में मैदा और घी को अच्छी तरह से मिक्स कर ले और थोड़ा थोड़ा पानी मिलतें हुए आटा गूँथ लें । और इसे 10 मिनट तक ढका कर रख दें । उसके बाद छोटी छोटी लोई ले कर पूरी बेल ले । बेलने के लिए आप मैदे के पलथन का उपयोग करे न की तेल का ।
- 3
तैयार पूरी को गुझिया मैकर में रखे । और बीच में 1चम्मच तैयार मावा मिश्रण को रखे और फोल्डर को बंद कर दे। इसी तरह से सभी गुझिया को तैयार कर ले और एक प्लेट में रखे और कपड़े से ढकते जाए ।
- 4
सभी गुझिया तैयार होने के बाद एक कढाई में मध्यम आंच पर घी गर्म करें और जब घी गर्म हो जाए तब धीमी आंच पर 3-4 गुझिया को हल्का सुनहरा होने तक तल ले ।
- 5
इसी तरह से सभी गुझिया गुझिया को तैयार कर ले । लीजिये तैयार है हमारी घर में बनी मावा गुझिया इसे सब के साथ मिलकर खायें और त्यौहार बनाएं ।
- 6
आप इसे डब्बे में भर कर 8-10 दिन तक उपयोग कर सकते हैं ।
- 7
यदि आप को गुझिया में काली मिर्च और सौंफ पसंद नहीं है तो इसमें नहीं मिलये और आपनी पसंद अनुसार इसमें कोई भी ड्राई फूट्रस मिला सकते हैं ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (32)