मीठे समोसे (meethe Samose recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
समोसे की ऊपरी परत के लिए सामग्री एक जगह रख लें जैसे मैदा, घी, नमक और पानी । एक प्याले में मैदा, घी और नमक डालें और उंगलियों से मिला लें
- 2
अब थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुये एक मध्यम सख्त आटा गूंथ लें, 15 मिनट के लिए ढककर रख दें
- 3
उसके बाद गुथे हुए आटे में से छोटी छोटी लोई बनाकर बेल लें, फिर बेली हुई पूरी को बीच में से काट लें और किनारों पर पानी लगाकर समोसे का आकार दें
- 4
इस बीच एक प्याले में सभी भरावन की सामग्री डालें और अच्छे से मिला लें । अब तैयार समोसे के आकार में भरावन डालें और चारों किनारों पर पानी लगाकर दबाते हुए बन्द कर दें । इसी प्रकार सभी समोसे तैयार कर लें
- 5
अब एक कड़ाई में तलने के लिए घी या तेल गरम करें, पहले तेज़ आंच पर करें, फिर आंच को धीमा कर दें । अब एक एक करके भरे हुए समोसे गरम तेल में डालें, उलटते पलटते हुए सुनहरा होने तक सेंकें । जब सिक जाएं तब एक कागज के नेपकिन पर निकाल लें
- 6
इस बीच चीनी और पानी को पकाकर 1 1/2 तार की चाशनी तैयार कर लें । जब चाशनी थोड़ी सी ठंडी हो जाये तब तैयार समोसे उसमें डालकर डुबो दें । करीब 1 मिनट के लिए डुबोएं, फिर निकालकर एक तशतरी में सजाएं । ऊपर से चांदी का वरक लगाएं और कटे हुए पिस्ता से सजाएं । जितने समोसों की जरूरत हो उतने ही चाशनी में डालें, बाकी को डब्बे में बंद करके रख दें । 4 - 5 दिन के लिए ठीक रहेंगें । करीब 10 समोसे इतनी सामग्री से बने हैं ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





















कमैंट्स