सूजी के गुलाब जामुन (Suji ke Gulab jamun recipe in hindi)

यह बहुत ही आसान रेसिपी है अगर आपको गुलाब जामुन खाने का मन है और रात में बाहर नहीं जाना है तो आप फटाक से सूजी के गुलाब जामुन बनाए ।
सूजी के गुलाब जामुन (Suji ke Gulab jamun recipe in hindi)
यह बहुत ही आसान रेसिपी है अगर आपको गुलाब जामुन खाने का मन है और रात में बाहर नहीं जाना है तो आप फटाक से सूजी के गुलाब जामुन बनाए ।
कुकिंग निर्देश
- 1
एक कढ़ाही गर्म करें और उस में सूजी को हल्का भून लें 3-से4 मिनट के लिए, कलर चेंज ना होने दें जब सूजी हल्की भून जाए तो उसमें थोड़ा थोड़ा सा दूध को ऐड करें और उसको चलाती रहें जिससे उसमें गुल्थिया न पड़े और केसर डाल दे।
- 2
सूजी को अच्छे से दूध में पका ले हल्की आंच में जब तक वह सूखा ना हो जाए, उसमें थोड़ा सा एक चम्मच घी डालकर अच्छे से पका लें, जब सूजी पैन से को छोड़ दे तब उसको निकाल ले, आप एक पतीले में चाशनी बनाएं 4 कप चीनी में 3 कप पानी डालकर चाशनी तैयार करें, सूजी के गुलाब जामुन के लिए चाशनी गढ़ी होती है चाशनी मैं इलायची पाउडर डाल दें ।
- 3
अब सूजी ठंडी होने के बाद उसको अच्छे से हाथो से मसल कर छैने की तरह चिकना कर ले, और उसकी गोलियां बना ले, और 5 मिनट के लिए रख दें, तब तक एक कड़ाही में में तेल को गर्म करें, आंच मीडियम रखें जब गुलाब जामुन हल्के से सुनहरे होने लगे तो आंच धीमी कर दे।
- 4
आप गुलाब जामुन को एक-एक पलटा ते हुए अच्छे से सुनहरा होने तक तल लें, तलने के बाद आप चाशनी में 1 मिनट के लिए डाल दें, आपके सूजी के स्वादिष्ट गुलाब जामुन तैयार है फिर आप गुलाब जामुन को खाने के लिए सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़














कमैंट्स