पोहा (Poha recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
पोहा साफ कर लीजिये. पोहे को थाली में डालिये और इसमें पानी डाल कर पानी को तुरन्त निकाल दीजिये जैसे कि पोहे को धो रहे हैं, या पोहे को छलनी में लेकर, पोहे के ऊपर से एक बड़ा प्याला पानी डाल दीजिये, सारा पानी निकलने के बाद. भीगे हुये पोहे में नमक मिला कर 15 मिनिट के लिये रख दीजिये.
- 2
कढा़ई को गैस पर रखे़ और उसमें तेल डाल कर गरम कीजिये. तेल गरम होने पर राई के दाने डालिये, करी पत्ता डाल दीजिये, इसमें कटे हुये मिर्च और हल्दी पाउडर डालिये, मटर के दाने भी इस तेल में डाल कर भून लीजिये, इस मसाले में भीगा हुआ पोहा और, मूंगफली के दाने डाल कर पोहे पर हल्दी की कोटिंग अच्छी तरह आने तक मिला दीजिये।
- 3
आग बन्द कर दीजिये और नीबू का रस और कतरा हुआ आधा हरा धनियां मिला दीजिये. लीजिये स्वादिष्ट पोहा बनकर तैयार है।
- 4
पोहा को प्याले में निकाल लीजिये. ऊपर से हरा धनियाँ डाल कर सजा दीजिये. अलग से प्याले में बीकानेरी सेव रखिये. पोहा प्लेट में डालिये, ऊपर से बीकानेरी सेव डाल कर परोसिये और खाइये।😋👍🏻
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





कमैंट्स