समोसे (Samose recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
आलू को उबाल कर छिल लें, और मैश कर लें।प्याज़, धनिया पत्त काट लें।
- 2
एक पैन में तेल डालकर गरम होने पर जीरा डालें,फिर प्याज़ डालकर हल्का भूनें, अब इसमें मटर के दानों को डाले ओर ढक दें, 1-2 मिनट तक पकाएं।
- 3
अब इसमें हल्दी, हरी मिर्च,लहसुन और अदरक का पेस्ट, धनिया पाउडर डालकर मिक्स करते हुए भूनें।
- 4
अब इसमें आलू डालकर मिक्स करते हुए पकाएं, अच्छी तरह मिक्स होने तक पकाएं जब तक कि सभी मसाले मिक्स ना हो जाएं, लास्ट में इसमें हरा धनिया डालकर रख दें।
- 5
मैदा को छान कर इसमें नमक, अजवायन, और तेल डालकर मिक्स करें, और फिर हल्के गुनगुने पानी से आटा गुथ कर तैयार करें।
- 6
अब लोइयां बना कर बेल लें, ओर बीच में से काट लें, फिर एक एक हिस्सा उठा कर जोड़ पानी लगा कर चिपका लें।ओर उसमे आलू का मिक्सचर भरें और ऊपर भी पानी लगा कर चिपका लें।
- 7
सभी को ऐसे है तैयार करें, कड़ाही में तेल गर्म करें और मीडियम फ्लेम पर,पलट - पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक समोसे तल लें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






कमैंट्स