चटपटा पानी पूरी / गोल गप्पे (Chatpata pani puri /Gol gappe recipe in hindi)

चटपटा पानी पूरी / गोल गप्पे (Chatpata pani puri /Gol gappe recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
गोल गप्पे बनाने के लिए सबसे पहले मैदा और सूजी को ले और उसमे बेकिंग डाले। अब थोड़ा सा पानी गरम करले। पानी हल्का गुनगुना ही रखे। अब मैदा और सूजी मे पानी डालकर उसको आटे की तरह गूथ ले।एक बात का ध्यान रखे की अट्टा थोड़ा सख्त गुथे। जब आटा गूथ जाए तो उसको गीले कपडे से १५-२० मिनट के लिए ढक दे। अब उसको कुछ देर के लिए रख दे।
- 2
कुछ देर बाद आटे की छोटी छोटी गोले बनाले। ध्यान रखे की गोलों का आकर ज्यादा बड़ा ना करे इससे गोल गप्पो का साइज बहुत बड़ा हो जाएगा।अब इन गोलों को पूरी की तरह बेल ले। आकर ज्यादा बड़ा ना करे। बेलने के बाद उनको गीले कपडे से ढक के रख दे।
- 3
एक कढ़ाई मे तेल डालकर गरम कर ले। अब उसमे बनी हुई पूरी डाले और उनको तले। थोड़ा दबा कर सके ताकि वो आसानी से फूले। सभी को ऐसा ही फुलाए जब तक उनका रंग हल्का सुन्हेरा ना हो जाए।
- 4
गोल गप्पे तैयार होने के बाद गोल गप्पे का पानी तैयार करे। धनिया और पुदीना को अच्छी तरह साफ करे और धोले। सारे मसाले डाल ले और मिक्सी मे अच्छी तरह से पीस ले। अगर पानी तीखा बनाना है तो मसाला तीखा रखे।
- 5
इस बने हुए मिश्रण को इमली घुले हुए पानी मे मिला ले। गोल गप्पो का पानी तैयार। अब बने हुए गोल गप्पो मे आलू या चना डालकर पानी डाले और स्वाद से खाए और अपने दोस्तों को भी खिलाए।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- बटर खिचड़ी (Butter Khichdi recipe in Hindi)
- स्पाइरल ऑटस पपीता कोन समोसा (Spiral oats papita cone samosa recipe in hindi)
- ब्लू मॉकटेल (न्यू टविस्ट)(Blue mocktail (New twist) recipe in hindi)
- रिफ्रेशिंग आलंमड शेक (Refreshing almond shake recipe in hindi)
- वेजिटेबल नूडल्स (Vegetable Noodles recipe in Hindi)




कमैंट्स (4)