दाल बाटी (Dal Baati Recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
जब भी कभी छुट्टी हो, घर में मेहमान हों, और आप गप शप में दिन बिता रहे हों तो दाल बाटी (Daal Baati) यानी दाल बाफला (Dal Bafla) बनाईये. इसे बनाते समय आप बीच बीच में अपनी गप शप भी करते रहिये. आपको इन्हें बनाते समय बातचीत के लिये भरपूर समय मिलेगा और आप स्पेशल खाना भी तैयार कर सकेंगे.
एक बर्तन में आटा, हल्दी, बेकिंग पाउडर, अजवायन, दही, तेल और नमक मिला दीजिये।पानी की सहायता से आटे को चपाती के आटे से थोड़ा सा सख्त आटा गूथ लीजिये. आटे को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये। - 2
20 मिनिट बाद इस आटे को तेल के हाथ से मसल कर चिकना कर लीजिये. गुथे आटे से थोड़ा आटा तोड़ कर मध्यम आकार के गोले बना लिजिये.
आप चाहें तो इसके अन्दर मटर की पिठ्ठी, आलू की पिठ्ठी, पनीर की पिठ्ठी या मेवे की पिट्ठी बनाकर भर सकते हैं.फिर ओवन को गरम करके उसमें बाटी को सेंक लो। - 3
तुअर दाल को धो लो फिर कुकर में दाल को उबलने के लिए रख दो। कूकर में तीन सीटी आने के बाद गैस बंद कर दो। कढ़ाई में तेल गरम करो उसमें राई, हरी मिर्च, मीठा नीम, हल्दी, नमक, धनिया पाउडर और दाल मसाला डाल दो। फिर दाल में ये बघार डाल दो ऊपर से चटनी डाल दो।
- 4
पुदीना, चटनी, केरी, हरी मिर्च, नमक और जीरा यें सब मिलाकर पीस लो।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
















कमैंट्स (6)