भाकरवाड़ी (पिन व्हिल) (bhakarwadi (Pin wheel) recipe in hindi)

भाकरवाड़ी (पिन व्हिल) (bhakarwadi (Pin wheel) recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मिक्सी जार मे सभी मसाले को डालकर बारिक पीसकर सुखा पाउडर बना ले। और साइड रख दे।
- 2
अब एक बाउल मे मैदा बेसन हल्दी पाउडर नमक और तेल को डालकर अच्छे से मिलाए ।
- 3
अब थोडा थोडा पानी डालकर गूंथे आटा ना नरम ना सख्त हो ऐसा आटा गूंथे । अब आटे की एक लोई ले और उसे चपाती की तरह बेले।
- 4
अब चपाती पर थोडी सी ईमली की चटनी को फैलाए और उस पर मसाले की एक लेयर डाले।
- 5
चपाती के चारो तरफ किनारों पर पानी लगाए और चपाती के एक किनारे से धीरे धीरे मोडते हुए रोल करे।और फिर हल्के हाथ से चकले पर रोलिंग करे फिर समान टुकडे मे चाकू से काटे।
- 6
सभी कटे हुए गोले को हाथ से थोडा चपटा करे। सभी को इसी प्रकार बना ले और धीमी आंच पर तेल गरम करे।
- 7
सभी को धीमी आंच पर तल ले और सुनहरा होने पर निकाल ले।भाखरवडी तैयार है ठंडा होने पर इन्हें एयरटाइट डब्बे मे रख दे ।और जब चाहे चाय के साथ या युही जब मन हो आप खाए,ये मुझे तो बहुत पसंद है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़









कमैंट्स (2)