फ्रूट्स राज कचोरी (Fruits raj kachori recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मैदा, सूजी, बेकिंग पाउडर और रिफाइंड और थोड़ा सा नमक डालकर हल्के गुनगुने पानी से मुलायम आटा तैयार कर लेंगे
- 2
अब आटे में से छोटी-छोटी लोई तोड़कर पूरी की तरह गोल बेल लेंग यह ध्यान रखना है कि पूरी बीच में से पतली ना हो हम पूरी को तेज गर्म तेल में डाल देंगे एक तरफ से सीखने के बाद पलट देंगे अब गैस को मध्यम कर देंगे मीडियम आंच पर पूरी को नीचे से सिकने देंगे ऐसे ही सारी पूरी ओ को सुनहरा सेक लेंगे अब इनको दो-तीन घंटे के लिए खुला छोड़ देंगे जिससे यह कुरकुरी हो जाएंगे
- 3
अब राज कचोरी में भरने के लिए केला को पीस में काट लेंगे और अनार के दाने निकाल लेंगे और अंगूर को दो हिस्सों में काट लेंगे अब राज कचोरी में उबले हुए आलू को छोटे-छोटे पीस में काटकर डाल देंगे सफेद मटर और मूंग डालेंगे और यह कटे हुए फल डाल देंगे
- 4
अब राज कचोरी के ऊपर से जीरा पीसकर हरी चटनी मीठी सोंठ और नमक मिर्च और दही डालेंगे इस तरह हमारी राज कचोरी तैयार हो जाएगी
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





कमैंट्स