कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आलू बीन्स शिमला मिर्च पाइनेपल और गाजर को काट ले, प्याज़ को कद्दूकस कर ले और पनीर को क्युब में काट लें। अब एक पैन में बटर डाल कर गरम करे गरम होने पर इसमें बादाम व काजू डाल कर बा्उन होने तक पकाएं ।
- 2
अब इसमें ग्रेटेड प्याज़ डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें,सॉफ़्ट होने तक पकाएं और इसके बाद इसमें अदरक व लहसुन की पेस्ट डालकर धीरे धीरे चलाते हुए 1 मिनट के लिए पका ले।
- 3
अब इसमें टमाटर प्यूरी लाल मिर्च पाउडर हल्दी पाउडर धनिया पाउडर और गरम मसाला नमक डाले और अच्छी तरह से मिक्स करें।अब इसमें सभी सब्ज़ियां व पाइनेपल डाले और मिक्स कर लें, आवश्यकता अनुसार पानी डालकर 15 से 20 मिनट तक ढक कर पकाएं ।
- 4
दूसरे पेन में तेल डालकर गर्म करेअब इस मे पनीर को तल ले।
- 5
अब पनीर,दुध व क्रीम भी सब्ज़ी में डालकर अच्छी तरह मिक्स करले।इसे५-७मिनट तक ओर पका लें ।नवरत्न कोरमा तैयार है,हरा धनिया व पाइनेपल के टुकड़े से सजाकर रोटी या चावल के साथ परोसे ।,
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स