लादी पाव (ladi pav recipe in hindi)

लादी पाव (ladi pav recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बाउल में गुनगुना दूध डालें(एक टेबल स्पून बचा ले) और चीनी डाल का अच्छी तरह से मिक्स करे फिर ड्राई ईस्ट डाल कर मिक्स करे और 20-25 मिनट के लिए (ईस्ट के एक्टिव होने तक)ढक कर रख दे।
- 2
एक बड़े बाउल में मैदा नमक डाल कर अच्छी तरह से मिक्स करें।
- 3
ईस्ट के एक्टिव होने पर तैयार ईस्ट को मैदे में डाल कर नरम आता गूंथ ले।
- 4
साफ़ किचन प्लेट फार्म पर थोड़ा सा बटर लगा दे फिर गूंथ हुए मैदे को थोड़ा थोड़ा बटर लगा कर 8-10 मिनट तक हथेलियों की सहायता से मसल मसल कर चिकना डो बना ले।
- 5
तैयार डो को एक बड़े बाउल में रख दे और ढक जार 2-3 घंटे खमीर उठने के लिए रख दे।
- 6
जब 2-3घंटे के बाद मैदा फूल कर डबल हो जाए फिर फूले हुए मैदे पर पंच करे और हल्के हाथों से मैदे को फैला दे फिर अंदर की ओर रोल करते हुए मिक्स करे इसी तरह 2-3मिनट करे।
- 7
2-3मिनट के बाद मैदे को एक गोले का आकार दे और 8समान भाग में बाट ले।
- 8
मैदे के एक एक भाग को ले और अंदर की ओर घूमते हुए एक गोल कर दे इसी तरह सभी बना ले।
- 9
एक बेकिंग ट्रे को बटर लगा कर ग्रीस कर ले और फिर थोड़ी थोड़ी दूरी पर सभी पाव के गोले रख दे और दूध से सभी पाव गोले को ब्रश करे।
- 10
ढक कर 35-40 मिनट के लिए रख दे 35-40मिनट में पाव के गोले फूल कर डबल हो जायेगे।
- 11
माइक्रोवेव ओवन को 180डिग्री पर 10मिनट के लिए प्रिहीट करे।
- 12
प्रिहीट माइक्रोवेव ओवन पाव को रख कर 20मिनट के लिए 180डिग्री पर बेक करे।
- 13
20मिनट के बाद पाव बेक ही जायेगे ओवन दे निकाल कर गरम गरम पाव पर थोड़ा थोड़ा बटर लगा कर एक कपड़े से ढक दे पाव के ठंडा हो तक(ऐसा करने से हमारे पाव नरम रहेंगे)
- 14
हमारे लादी पाव तैयार है पाव को अपनी मनपसंद डिश के साथ सर्व करे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



















कमैंट्स (6)