कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मैदा को गुथ कर रख लेंगे। एक बर्तन में मैदा,नमक, अजवाइन,और तेल डाल कर मिक्स कर ले। अब इसको पानी से गूंथ एक सॉफ आटा बना कर रख ले। अब इसको ढक कर रख दे।मैदे में मोयन अच्छे से होना चाहिए तभी चाट कटोरी क्रिस्पी बनेगी।दही फेटने के समय २ चम्मच चीनी मिला कर फेटे।
- 2
एक कड़ाही में तेल डाल कर गरम होने दे। मैदे को पूरी के बराबर की लोई बना ले। फिर जिस कटोरी के आकर की बनानी जो उस कटोरी को तेल लगा कर चिकना कर ले। अब लोई को बेल लें फिर इसको फॉर्क से छेद कर ले। अब इस पूरी को कटोरी पर उल्टा कर अच्छे से लपेट दे। किनारों को अच्छे से दबा दे।
- 3
जब तेल गरम हो जाए तब इसको धीरे से तेल में डाल दे। आंच को मीडियम कर दे और इस कटोरी को तलेंगे। जब मैदे की कटोरी ब्राउन होने लगेगा तब कटोरी अपने आप निकलकर अलग हो जाएगा। इस कटोरी को निकला ले। फिर दोनों तरफ से अच्छे से सिक जाने पर मैदे की कटोरी को उल्टा कर बाहर निकाल ले। सभी मैदे से इसी तरह से कटोरी बना कर रख ले।इस कटोरी को आप काफी दिनो तक स्टोर कर के भी रख सकते हो।
- 4
अब एक बाउल में आलू को छोटे टुकड़े में काट ले। फिर इसमें उबले काबुली चना, नमक २ चम्मच दही, १ चम्मच मीठी चटनी, धनिया की चटनी ¼ छोटी चम्मच चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, भुनेजीरा पाउडर सभी को डाल कर अच्छे से मिक्स कर लें।२ चाच अनार दना भी डाल दे।और थोड़ी सी धनिया पत्ती भी डाल दे।
- 5
अब स्टफिंग तैयार है । इससे अब कटोरी चाट बनाएंगे। एक प्लेट में मैदे की कटोरी ले। उसमे २ चम्मच स्टफिंग डाल दे और ऊपर से १ चम्मच दही, मीठी चटनी, धनिया चटनी फैला कर डाल दे। अब ऊपर से चाट मसाला,लाल मिर्च पाउडर और भूना जीरा पाउडर छिड़क दें।इस को फिर से दुबारा रिपीट कर ले।
- 6
अब इसके ऊपर अनार दाना, नायलॉन सेव डाल दे। फिर धनिया पत्ती से सजा दे।ये चाट खाने के लिए तैयार है। ये बहुत ही स्वादिष्ट लगती है।सभी की फेवरेट होती है।इसको और हेल्दी बनाने के लिए इसमें आप स्प्राउट्स को हल्का उबाल कर भी स्टफिंग में इस्तेमाल कर सकते हो।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़










कमैंट्स (19)