चिकन बिरयानी (Chicken biryani recipe in hindi)

चिकन बिरयानी (Chicken biryani recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बाउल में चिकन ले लेंगे उसमें डालेंगे एक बड़ी कच्ची प्याज,अदरक लहसुन का पेस्ट, बारीक कटी हरी मिर्च, दही,फ्राई की हुई प्यास एक मुट्ठी और सारे मसाले जैसे हल्दी पाउडर,धनिया पाउडर,लाल मिर्च पाउडर और बिरयानी मसाला सबको अच्छी तरीके से मिक्स करके उसमें डालेंगे बारीक कटा हरा धनिया बारीक कटी पुदीना मिक्स करके आधे घंटे के लिए रख देंगे और उसी समय बासमती चावल भी हम आधे घंटे के लिए भिगो कर रख देंगे।
- 2
एक बड़े बर्तन में चावल उबालने के लिए रख लेंगे तो सबसे पहले हम जितने चावल है उसका तीन या चार गुना पानी लेंगे उस में डालेंगे सारे अख्खे गरम मसाले,नमक,पानी उबलने देंगे। पानी उबलते ही हम उस में चावल डाल देंगे जब तक पानी उबलता है तब तक दूसरे बर्तन में जिसमें बिरयानी बनानी है उसमें डालेंगे तेल जीरा तला हुआ आलू । जो चिकन मैरीनेट करके रखे थे हमने वो डाल देंगे और ऐसी अच्छी तरीके से मिक्स करके भूनेगे ढक्कन ढंक देंगे धीमी आंच पर।
- 3
पानी उबलने पर अब इसमें चावल डाल देंगे और एक कनि हम इसे उबाल लेंगे। जैसे ही चावल आधे पाक जाते है,हम चावल को निथार लेंगे और इसे हवा में फैला देंगे ताकि चावल खिले खिले रहे।
- 4
चिकन का भी मसाला भून चुका है।चिकन का मसाला हमने तैयार किया था उसका आधा मसाला हम निकाल लेंगे ।उस पर डालेंगे हरा धनिया, पुदीना और तली हुई प्यास, उस पर डालेंगे चावल की एक परत जो मसाला हमें निकाल दिया था आधा वह भी चावल पर डाल देंगे और उसके पर डालेंगे हरा धनिया, पुदीना और तली हुई प्यास और दोबारा चावल की परत बिछा देंगे ।उस चावल पर हम डालेंगे फूड कलर (आप कोई भी रंग काले सकते हो) और उसको पानी में घोलकर या केवड़े में या गुलाब पानी में फूड कलर को मिला कर चावल पर फैला देंगे ।ढक्कन ढक कर दम पे रख देंगे।
- 5
जैसी ढक्कन हटाने पर भाप उसमें से निकल जाए हमारी बिरयानी बन कर बिल्कुल तैयार है इसे हम कचुंबर (curd salad) के साथ सर्व करेंगे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़










कमैंट्स