ड्रिंकिंग कस्टर्ड/ कस्टर्ड विथ आइसक्रीम (Drinking Custard /Custard With Ice Cream Hindi)

#rasoi #doodh
अब कस्टर्ड से बनाइये एक ऐसा ड्रिंक जिसे पी कर मज़ा आ जाये - Drinking Custard /Custard With Ice Cream
फ्रूट कस्टर्ड और काफी अलग अलग स्वाद के कस्टर्ड अपने खाए होंगे पर क्या आपने कभी कस्टर्ड को पिया है नहीं ना ... तो आज में आपके लिए ले कर आयी हूँ कस्टर्ड की एक ऐसी रेसिपी जिसे खाना नहीं है बल्कि पीना है और ये बहुत ही स्वादिष्ट लगता है.. आप इसको पार्टीज में भी बना कर सर्व कर सकते है

कुकिंग निर्देश
- 1
पकाने की विधि विस्तार से: दूध उबालें और इसे बीच बीच में हिलाएं, दूध में कस्टर्ड पाउडर मिलाएं जब दूध उबलने लगे तो गैस की आंच धीमी कर दें
- 2
अब दूध में कस्टर्ड पाउडर और दूध वाला मिक्स डालें और अच्छी तरह मिलाएँ, गैस की आंच मध्यम आंच पर लगातार चलाते रहें ताकि यह तले में न जले।इसे थोड़ा गाढ़ा होने तक पकाएं…। अब इसमें चीनी डाले और अच्छी तरह से मिलाएं और मध्यम आंच पर इसे 5 मिनट तक पकाएं, और बीच बीच में हिलाएं। 5 मिनट के बाद आंच को बंद कर दें और इसे ठंडा करें। जब यह ठंडा हो जाता है तो इसे एक कटोरे में स्थानांतरित करें और इसे रेफ्रिजरेटर में कुछ घंटों के लिए रख दें
- 3
इसको सर्व करने का तरीका : एक गिलास ले और कस्टर्ड के साथ इसे आधा से अधिक भर लें, कटा हुआ ड्राईफ्रूट्स और टुटीफ्रूटी डालें
- 4
अच्छी तरह मिलाएं इसके ऊपर 2 स्कूप स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम डालें और इसे ड्रायफ्रूट्स और टुटीफ्रूटी के साथ गार्निश करें। Recipe Link: https://youtu.be/P85s5SLTnwY
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (4)