शाही टुकड़ा

शाही टुकड़ा
कुकिंग निर्देश
- 1
ताजा ब्रेड को गोलाई में किसी गिलास,कटोरी या कटर की सहायता से काट लीजिए। हर एक ब्रेड पर दोनों तरफ चम्मच या चाकू की सहायता से घी लगाइए और नॉन स्टिक पैन उलट-पुलट कर सुनहरी होने तक सेक लीजिए।
- 2
एक पैन में 1 कप चीनी और 1 कप पानी डालकर चीनी घुलने तक लगातार चलाइए । एक तार की चाशनी बनाइए।इसमें इलायची पाउडर और केसर के कुछ धागे डालिए। अंगूठे और उंगली के बीच में चासनी को चेक कीजिए। एक तार बनने लगे तब गैस बंद करके ठंडा होने के लिए रख दीजिए।
- 3
1 लीटर फुल क्रीम दूध को भारी तले वाली कढ़ाई में गर्म करने के लिए रखिए। उबाल आने पर गैस धीमी करके लगातार चलाते रहिए ।जब दूध धीरे-धीरे गाढ़ा होने लगे, तब इसमें5-6 चम्मच चीनी (स्वादानुसार) मिलाकर पकाइए। इसमें इलायची पाउडर डालकर हिलाएं और ठंडा होने के लिए रख दीजिए।
- 4
बहुत ही हल्की गुनगुनी चाशनी में 1-1 ब्रेड को डालते जाएं और निकालते जाएं। सभी ब्रेड को एक ट्रे में जमा लीजिए। सभी ब्रैड के ऊपर ठंडी रबड़ी जो हमने बनाकर तैयार की है 1-2 चम्मच डालिए। पिस्ता कतरन और गुलाब की पत्तियों से गार्निश कीजिए।
- 5
नोट-----यहां मैंने ब्रेड को घी में रोस्ट किया है आप चाहे तो घी में तल कर सकते हैं। और आप रबड़ी की जगह पर कस्टर्ड भी यूज कर सकते हैं।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़










कमैंट्स (6)