वेज दम बिरयानी (Veg dum biryani recipe in hindi)

Kalpana Solanki @cook_13477867
वेज दम बिरयानी (Veg dum biryani recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
चावल को नमक डालकर अधपका पका लें
- 2
सभी सब्जियों को भाप देकर थोड़ा सा पका लें।
- 3
एक कडाही में घी गरम करके दालचीनी, इलायची, कालीमिर्च, लौंग और प्याज डालकर भूनें।
- 4
अदरक लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट डालकर अच्छी तरह से भूनें।
- 5
इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, बिरयानी मसाला, नमक, दही डालकर कुछ देर पकाएं।
- 6
सभी सब्जियां डालकर पनीर डालकर 2 मिनट पकाएं।
- 7
गहरे बर्तन या मटके में पहले चावल की परत लगाएं। फिर सब्जियों की परत लगाएं।
- 8
हर सब्जियों की परत पर तलें हुए प्याज भी डालें।
- 9
और चारों ओर से थोड़ा थोड़ा केसर वाला दूध डालेंं।
- 10
फुदीने की पत्तियां, काजू डालें। बिरयानी सेट करने के बाद 10-15 मिनट धीमी आंच पर दम पर पकाएं।
- 11
सभी खडे मसाले निकाल कर रायते के साथ परोसें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/12608460




कमैंट्स (6)