वाटरमेलन रोल (Watermelon roll recipe in hindi)

#Eid2020
इस मिठाई को बनाते समय ये नहीं सोचा था कि इतनी टेस्टी बनेगी। एक बार जरूर ट्राई करे।
वाटरमेलन रोल (Watermelon roll recipe in hindi)
#Eid2020
इस मिठाई को बनाते समय ये नहीं सोचा था कि इतनी टेस्टी बनेगी। एक बार जरूर ट्राई करे।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले तरबूज के छिलकों को तिकोने आकर में काट ले।और धो लेे। सिर्फ सफेद वाला भाग ही लेना है।
- 2
अब एक पैन में सारे छिलके पानी डालकर उबाल ले । ६ से ७ मिनट तक उबाल कर अलग निकाल लेे।
- 3
फिर से पैन में १/२ कप चीनी डालकर पानी डाले और घुलने तक गरम करे । अब अगर आपके पास हरा फूड कलर हो तो बहुत अच्छा है वरना जो भी हो एक चुटकी डाल दे।और पकाएं।
- 4
अब इस पानी में तरबूज के छिलके डाल कर पकने दे। १० मिनट पका कर निकाल ले और हवा में सूखने रख दे अलग अलग कर के।
- 5
जब तक ये सूखेंगे तब तक स्टफिंग बनाते हैं।उसके लिए दूध को एक कढ़ाई या भारी तली के बरतन में पका कर लगातार चलते हुए खोया बना लेंगे। और इसमें पकाते हुए २ चम्मच चीनी मिला लेंगे। अब खोए को भी ठंडा कर लेंगे।
- 6
जब तरबूज के छिलको का पानी सूख जाए तब स्टफिंग के लिए ये तैयार है।
- 7
अब खोए में केवड़ा एसेंस, और गुलाब एसेंस की १/४ चम्मच मिला लेे । मेरे पास शरबत- ए- फिदा है जिसमें ये दोनों एसेंस है उसकी १/२ चम्मच मिलाई है।और २ चुटकी चीनी इस स्टफिंग खोए में ऊपर से मिला लेे। जिस से एक क्रंची टेस्ट आता है।
- 8
इस खोए को अच्छे से मिला लेे। और एक तरबूज के टुकड़े में थोड़ी सी स्टफिंग बीच में रख ले।
- 9
अब इसकी तीनों साइड एक एक करके एक दूसरे पर रख दे।
- 10
इस पर ड्राई फ्रूट डालकर सर्व करे। आपकी ईद स्पेशल मिठाई जो बहुत ही स्वादिष्ट है, तैयार है।
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Shalini Verma को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़














कमैंट्स (9)