आम से भरी चमचम (Aam se bhari cham cham recipe in hindi)

आम से भरी चमचम (Aam se bhari cham cham recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बर्तन में दूध उबालकर सिरका से फाड़ लें और एक कपड़े में छान लें, फिर अतिरिक्त पानी निकालकर छन्नी के ऊपर आधे घंटे के लिए रख दें ताकि बाकी पानी भी निकल जाए
- 2
आधे घंटे के बाद कपड़ा खोलकर छेने को एक थाली में निकाल लें और हथेली से अच्छे से मसले
- 3
जब तक एकदम चिकना ना हो जाये तब तक मसले, फिर एक समान गोलियां बना लें, एक गोली को थोड़ा चपटा कर लें और बीच में कुछ आम जे टुकड़े रखें
- 4
एक पतीले में चाशनी बनने के लिए रखें । भरी हुई गोलियों को थोड़ा चपटा कर लें और उबलती हुई चाशनी में डालकर 15 - 20 मिनट के लिए पका लें, चपटे गोले एकदम दुगुने आकार के हो जाएंगे । फिर आंच बंद कर दें
- 5
अब एक कटोरी में नारियल का चूरा लें और उसमें गुलाब शर्बत मिला लें, अब एक एक करके तैयार चमचम को एक तरफ से नारियल के चूरे में लपेटें
- 6
फिर एक सुंदर सी तश्तरी में निकालकर सजाएं, एक चमचम को बीच में से काटकर रखें, बीच मे आम की भरावन दिखेगी
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



















कमैंट्स (5)