मसाला टोफू मटर (Masala tofu matar recipe in Hindi)

Neha Singh Rajput @cook_21117490
मसाला टोफू मटर (Masala tofu matar recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले प्याज और टमाटर की अलग अलग प्यूरी बना ले।अब कड़ाही में तेल गरम करें फिर उसमें जीरा और इलायची का तड़का दे फिर उसमे कटी हुई मिर्च अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर 1 मिनट तक भून लें फिर उसमे प्याज की प्यूरी डालकर 3 मिनट तक चलते रहे अब उसमे टमाटर और गरम मसाला पाउडर मिला ले हल्दी और धनिया पाउडर भी डालकर उसमे मटर डालकर पकाये।
- 2
जब टमाटर अच्छे से तेल छोड़ने लगे तो उसमे नमक और लगभग 1/2 कप पानी मिला ले 1 मिनट बाद उसमे टोफू को मिला ले और अच्छे से मिक्स कर ले और 5 मिनट बाद गैस ऑफ कर दें। मसाला टोफ़ू मटर तैयार है इसके ऊपर धनियापत्ती से गार्निश करे और पूरी पराठे या बटर रोटी के साथ परोसें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/12748271







कमैंट्स (22)