रिंग समोसे /डोनट समोसे (ring samose/ donut samose recipe in Hindi)

रिंग समोसे /डोनट समोसे (ring samose/ donut samose recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम रिंग समोसे का आटा गूनएंगे।सबसे पहले एक बर्तन में मैदा डालें,उसमें अजवाइन दो हाथों के बीच मसलकर डालें ।स्वाद अनुसार नमक और तेल या घी डालकर थोड़ा-थोड़ा पानी डालें और आटे को गुन ले।
- 2
आटे को ना ही ज्यादा नरम और ना ही ज्यादा टाइट रखें। अब आटे को 15 मिनट के लिए ढककर रखें।
- 3
अब हम समोसे का स्टफिंग बनाएंगे। सबसे पहले आलू को उबाल लीजिए। उबले हुए आलू का छिलका निकाल कर उसका मावा बनाएं।
- 4
अब एक बाउल लेकर, उसमें उबले हुए आलू का मावा, छोटी कटी हुई हरी मिर्च, धनिया,नमक,हल्दी, चाट मसाला, गरम मसाला, मिर्च पाउडर और चावल का आटा डालकर शब्द अच्छे से मिक्स कर ले।
- 5
अब रेडी किए हुए मिश्रण से रोल बनाए। रोल सिलेंडर टाइप और थोड़ा बड़ा होना चाहिए।
- 6
अब आटा रेडी हो चुका है, तो उनमें से हम रोटी बना लेंगे और रोटी के अंदर हमने जो सिलेंडर टाइप रोल बनाया है, वह रखेंगे।उसको आधा कवर करेंगे और आधी साइड छुरी से कट करेंगे।
- 7
अब पूरा रोल बना लेंगे और जो दो साइड पर है,उसे कवर कर लेंगे और पूरा गोल रोल बन जाएगा। समोसा पूरा रिंग टाइप लगेगा।
- 8
अब एक कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखेंगे।जैसे ही तेल गर्म हो चुका है तो मीडियम आंच पर हम समोसे को तैर लेंगे। तो फ्रेंड्स हमारा रिंग समोसा रेडी है।
- 9
रेडी किए हुए रिंग समोसे को टोमेटो केचप के साथ सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


















कमैंट्स (3)