आम का छुन्दा (Aam ka chunda recipe in hindi)

#king
मेरे स्कूल टाइम में यह मेरा पसंदीदा लंच होता था माँ मुझे पराठे या पूरी के साथ टिफिन में देती थी मेरे दोस्तों को भी बहुत अच्छा लगता था।माँ की सिखायी हुई इस रेसेपी को बनाने की मैंने कोशिश की.
आम का छुन्दा (Aam ka chunda recipe in hindi)
#king
मेरे स्कूल टाइम में यह मेरा पसंदीदा लंच होता था माँ मुझे पराठे या पूरी के साथ टिफिन में देती थी मेरे दोस्तों को भी बहुत अच्छा लगता था।माँ की सिखायी हुई इस रेसेपी को बनाने की मैंने कोशिश की.
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आम को छिलकर धुल ले फिर उसे कद्दूकस कर उसका गुदा अलग कर ले।अब गैस पर कड़ाही गर्म करें और उसमे आम के गुदे को और चीनी को साथ मे डालकर मिक्स कर ले।आँच धीमी रहे।
- 2
अब इसमें गुड़ तोड़कर मिला ले इस से टेस्ट और कलर बहुत अच्छा आता है।फिर इसमें लाल मिर्च पाउडर हल्दी पाउडर नमक मिलाकर मिक्स कर ले 6 से 7 मिनट बाद चीनी गुड़ अच्छे से मिक्स हो जाएंगे और उसमे से जूस निकलने लगेगा तब आँच तेज़ करके छुन्दे को गाढ़ा होने तक पकाये।जैसे ही छुन्दा गाढ़ा हो जाए तो एक प्याले में थोड़ा सा चाशनी ले और चेक कर ले की एक तार की चाशनी बन रही है तो छुन्दा तैयार है अब इसमें भुना जीरा पाउडर और दालचीनी पाउडर मिलाकर अच्छे से मिक्स कर ले और 2 मिनट बाद गैस बंद कर दे।
- 3
छुन्दा ठंडा होने के बाद गाढ़ा हो जाएगा आप इसे किसी कन्टेनर में रख कर कई महीनों तक यूज़ कर सकते है। इसे पूरी परांठे या चपाती के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- बीकानेरी कैरी पराठा (Bikaneri keri paratha recipe in Hindi)
- खट्टी मीठी कददू की सब्जी (Khatti meethi kaddu ki sabzi recipe in hindi)
- कच्चे आम का जैम (Kache aam ka jam recipe in hindi)
- क्रिस्पी आलू की टिक्की रेसिपी (Crispy aloo ki tikki recipe in Hindi)
- चटपटे पोहा अप्पे (Chatpate Poha appe recipe in Hindi)









कमैंट्स (24)