सेव कढ़ी (Sev kadhi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सेव के लिए बेसन मे नमक मिर्च पाउडर डालकर थिरा गाढ़ा घोल बनाये और खूब फेंट कर एक तरफ रख दें
- 2
कढ़ी के लिए कढ़ाई मे तेल गर्म करे, मेथी दाना, हींग तड़का कर अदरक लहसुन पेस्ट डाल कर भूनें.सूखे मसालों मे पानी डाल कर कढ़ाई मे डालकर भूनें. ज़ब तक मसाले भून रहे है तब तक बेसन मे दही, पानी, डालकर पतला घोल बना लें और कढ़ाई मे डाल दें।
- 3
ज़ब कढ़ी 80% पाक जाये तब सेव वाले मिश्रण को जाली वाली प्लेट मे उडेल कर कढ़ी के ऊपर रख कर हाथ से सेव निकाले जो सीधा कढ़ी मे गिरेंगे.. जैसे की पिक्चर मे दिखाया है
- 4
ज़ब सेव पक कर कढ़ाई के ऊपर आ जाएँ तो समझो कढ़ी हो गई है 5/7 मिनट धीमी आंच पर और पका कर आंच बंद कर दें और चावल रोटी साथ गर्म गर्म परोसे..
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/13029898











कमैंट्स (5)