कुकिंग निर्देश
- 1
मैदा में दही मिलाएं और फेंटे, अब पानी मिलाकर गाढ़ा घोल बनाकर 10मिनट के लिए रख दें।
- 2
चाशनी के लिए एक पैन में एक कप चीनी और आधा कप पानी को आंच पर रखें और चलाते हुए पकाएं. जब चीनी घुल जाये तो चलाना बंद कर दें। चाशनी को उबाल आने दें. जब चाशनी उंगली और अंगूठे के बीच लेने पर चिपकने लगे तब नींबू का रस मिलाये और 2-3मिनट पकाकर गैस बंद कर दें.
- 3
एक पैन में मध्यम आंच पर घी गर्म करें और आंच धीमी कर दें, मैदा के घोल में बेकिंग पाउडर और खाने वाला केसरी रंग मिलाये और घोल को एक कोन या सॉस बोतल में भर कर पैन में गोल घुमाते हुए जलेबी डालें और पलट पलट कर सुनहरी और क्रिस्प होने तक तल लें।
- 4
जलेबी को पैन से निकालकर चाशनी में डालें और 15-20सेकंड में पलट कर चाशनी में रखें. इस तरह 20-30सेकंड बाद जलेबी सर्व करने के लिए तैयार हो जाती है. जलेबियों पर कटे बादाम और काजू डालकर सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़







कमैंट्स (18)