भरमां करेला(bharma karela recepie in hindi)

Neelam Gupta @Neelamskitchen
भरमां करेला(bharma karela recepie in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
करेले को धो कर छील लें, फिर सभी करेलों के बीच में चीरा लगाकर उनमें एवं उनके छिलके में नमक लगायें, और 1 घंटे के लिए ढककर कड़वाहट कम करने के लिए रख दें।
- 2
अब करेले एवं करेला के छिलकों को फिर से दो बार पानी से धोकर उसमें से पूरा पानी निचोड़कर निकाल दें।
- 3
अब एक कटोरे में कद्दूकस किया हुआ कच्चा आम, करेला का छिलका एवं सभी मसाले मिलाकर मसाला तैयार कर लें, फिर मसालें को करेलो में भर दें।
- 4
एक कढ़ाई में तेल डालकर गरम करें, जब तेल गरम हो जायें, तो भरे हुए करेलो को उसमें रखकर धीमी आंच पर 15-20 मिनट तक उलट पलट कर ब्राउन होने तक पकायें।
- 5
भरमां करेला बनकर तैयार हैं, करेला को रोटी, पराठों और पूरी के साथ परोसें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/13042985



कमैंट्स (6)