बैंगन भरता (Baingan bharta recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
भरता बनाने के लिए बैंगन को धोकर उसे एक साफ कपड़े से पोंछ लें ऐसा करने से बैंगन अच्छे से भुनता है और इसका छिलका भी आसानी से उतर जाता है फिर बैंगन पर तेल लगाकर, उसे गैस पर धीमी आंच पर भूनें. इसे घुमा-घुमाकर चारों तरफ से भून लें. -
- 2
जब बैंगन चारों तरफ से अच्छी तरह भून हो जाए, तो थोड़ा ठंडा करके छिलका उतार लें अब एक चम्मच से बैंगन को अच्छी तरह मैश कर के एक प्लेट में रख दें. इसके बाद एक कड़ाही में तेल गर्म करें. उसमें राई, हींग और जीरा डालकर भूनें. - राई-जीरा फ्राई करने के बाद तेल में प्याज़ डालकर गुलाबी होने तक भूनें.
- 3
अब प्याज़ में अदरकका पेस्ट और हरी मिर्च डालकर मध्यम आंच पर 5 मिनट तक फ्राई करें फिर टमाटर, हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर को मिलाकर तेल छोड़ने तक भूनें.
- 4
जैसे ही मामलों में से तेल अलग होने लगे ग्रेवी में मैश किया हुआ बैंगन मिक्स करके 3 से 4 मिनट तक पकाकर इसमें गरम मसाला और हरा धनिया डालकर मिलाएं. 2 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाने के बाद गैस बंद कर दें. - लीजिए तैयार है, गर्मागर्म टेस्टी बैंगन का भरता.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़












कमैंट्स (8)