स्वीट कॉर्न और गाजर के वड़े (Sweet corn aur gajar ke vade recipe in Hindi)

स्वीट कॉर्न और गाजर के वड़े (Sweet corn aur gajar ke vade recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले स्वीट कॉर्न को मिक्सर में डाल कर एकदम दरदरा पीसकर प्याले में निकाल लीजिए. पिसे हुए स्वीट कॉर्न में गाजर, हरा धनिया, हरी मिर्च, अदरक, धनिया पाउडर, जीरा, लाल मिर्च पाउडर,सौंफ पाउडर, प्याज, हल्दी पाउडर, नमक और कॉर्न फ्लोर, बेसन डाल लीजिए. सारी सामग्रियों को अच्छे से मिलने तक मिक्स कर लीजिए. वड़े बनाने के लिए मिश्रण तैयार है.
- 2
सारी सामग्रियों को अच्छे से मिलने तक मिक्स कर लीजिए. वड़े बनाने के लिए मिश्रण तैयार है. अब गैस पर तेल गर्म होने चढ़ा दें। वड़ा हमें तलना है इसलिए बर्तन थोड़ा गहरा लें। वड़े के मिक्सचर को अपने हाथों की मदद से शेप दें। अब इसे तेल में फ्राई करना है। ध्यान रहे तेल ठंडा न हो। इसे आपको गर्म तेल में ही फ्राई करना है चाहे तो आप पहले तेल टेस्ट करके देख लें।
- 3
वड़ों को अच्छे क्रिस्प और गोल्डन ब्राउन होने तक मध्यम या मध्यम-धीमी आंच पर तल लीजिए.। एक बार में तीन-चार वड़े फ्राई हो सकते हैं और इन्हें फ्राई होने में 5 मिनट तक लग सकते हैं। क्रिस्पी और टेस्टी स्वीट कॉर्न और गाजर के वड़े बनकर तैयार है. इन वड़ों को गरमागरम ही हरे धनिये की चटनी, टमाटर सॉस में परोसिए और खाइए.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़











कमैंट्स (4)