चॉकलेट गनाश केक (Chocolate ganache cake recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले दही शक्कर वनीला एसेंस और बटर को एक बाउल में डालकर मिक्स करें अब एक दूसरे बाउल के ऊपर छलनी रखकर उसमे मैदा कोको पाउडर बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा डालकर छान ले
- 2
कढ़ाई को गैस पर रखकर उसमें नमक डालकर स्टैंड रख दे और 10 मिनट के लिए उसे गर्म कर लें अब मैदा वाले मिश्रण को धीरे-धीरे करके दही और शक्कर वाले बाउल में डालते जाएं ध्यान रहे हमें इसे थोड़ा-थोड़ा करके ही डालना है एक साथ डालने से इसमें गुठली पड़ सकती है और साथ ही इसे व्हिस्कर की सहायता से मिक्स करते जाएं इन सब को मिक्स करके व्हिस्कर से थोड़ा फैट ले ज्यादा नहीं फेंटना है
- 3
अब केक टिन लेकर उसमें थोड़ा घी लगा ले लगाकर उसे चिकना कर लें अगर आपके पास बटर पेपर है तो उसमें बिछा दे नहीं तो हल्का सा मैदा उसमें छिड़क दें और किनारों पर भी हल्का सा फैला दे अब केक का बैटर केक टिन में डाल दे और दो तीन बार टैप करके सावधानी से कढ़ाई में स्टैंड के ऊपर रख दे और उसे ढक्कन लगाकर 30 से 35 मिनट के लिए बेक होने दे
- 4
35 मिनट के बाद चाकू डाल कर चेक करें अगर चाकू साफ निकला है तो गैस बंद कर के ऊपर का ढक्कन हटा के रख दे केक ठंडा होने के बाद इसे डिमोल्ड कर ले एक कटोरी में शक्कर और पानी डालकर उसका शुगर सिरप बना ले अब केक के बीचो बीच में से एक कट लगाकर उसके दो पार्ट कर ले और एक कांच के बाउल में डार्क चॉकलेट एक चम्मच बटर और चार चम्मच गर्म दूध डालकर इनको डबल बॉयलर में मेल्ट कर ले
- 5
अब केक के एक पार्ट के ऊपर पहले शक्कर का पानी लगाएं फिर मेल्ट की हुई डार्क चॉकलेट फैलाएं अब उसके ऊपर केक का दूसरा हिस्सा रख दें उसके ऊपर भी अब पहले शक्कर का पानी और फिर से डार्क चॉकलेट फैला दें और अंत में व्हिप्ड क्रीम से अपनी पसंद से कोई भी डिजाइन बना ले फिर इसे आधे घंटे के लिए फ्रिज में रख दें बस तैयार है हमारा चॉकलेट गनाश केक
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





कमैंट्स (7)