आलू प्याज़ का पोहा (Aloo Pyaz ka poha recipe in hindi)

#child
पोहा जल्दी बनने वाला एक बेहतरीन नाश्ता है।यह स्वादिष्ट होने के साथ हेल्थी भी होता है।
आलू प्याज़ का पोहा (Aloo Pyaz ka poha recipe in hindi)
#child
पोहा जल्दी बनने वाला एक बेहतरीन नाश्ता है।यह स्वादिष्ट होने के साथ हेल्थी भी होता है।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले पोहा को साफ पानी से धो कर छान ले और अब इसमें नमक, शक्कर डालकर उसे अच्छेसे मिक्स करे और कुछ देर तक अलग रख दे. अब आलू को छोटे-छोटे टुकडो में काटे, प्याज काटे, मिर्च काटे और अंत में धनिया पत्ती काट ले.
- 2
अब पैन में तेल गरम करें उसमें मूंगफली डालकर हल्का तलकर निकाल ले।अब गरम तेल में राई,सौंफ डालकर तड़का ले। इसके चटकते ही इसमें आलू डालें और कुछ मिनटों तक बर्तन को ढक कर रखे और बाद में इसमें कड़ी पत्ते,प्याज,हरी मिर्च मिला लें।
- 3
जब आलू-प्याज अच्छे से पक जाए तो इसमें हल्दी डालें और पोहा डालकर अच्छे से मिला लें अब इसमें धनिया पत्ती मिला कर अच्छी तरह मिक्स कर ले। दो मिनट के लिए ढक दें।और गैस बंद कर दे।
- 4
अब इसे प्लेट पर निकाल ले । ऊपर से प्याज,मनचाही नमकीन और नींबू का रस डालकर गरमा गरम सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़














कमैंट्स (8)