चिली पोटैटो (Chilli potato recipe in Hindi)

#child
चिली पोटैटो तो बच्चों को बेहद पसंद होता हैं पर मार्केट के चिली पोटैटो तीखे और शहद के लिए हानिकर भी होते हैं ऐसे में चिली पोटैटो बनाने का एक आसान तरीका अपनाकर देखे :-
चिली पोटैटो (Chilli potato recipe in Hindi)
#child
चिली पोटैटो तो बच्चों को बेहद पसंद होता हैं पर मार्केट के चिली पोटैटो तीखे और शहद के लिए हानिकर भी होते हैं ऐसे में चिली पोटैटो बनाने का एक आसान तरीका अपनाकर देखे :-
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बाउल में टमाटर के चार भाग करके उसमें सूखी 1-2 लाल मिर्च (स्वादनुसार)4--5लहसुन की कलियाँ औरअदरक 5मिनट उबाल कर मिक्सी में पीस ले l
- 2
अब आलू को छील लें और फ्रेंच फ्राइज के आकार में काट लें.
- एक बाउल में आलू डालें और इसपर कॉर्नफ्लोर डालकर अच्छे से मिलाएं,
- एक कड़ाही में तेल गर्म करें और आलू को एक बार थोड़ा-थोड़ा फ्राई करके निकाल ले l - 3
अब एक मोटे तले के पैन में तेल गर्म होने के लिए रखें, जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें बारीक कटे लहसुन,अदरक डालें और अपनी पसंद के आकार का प्याज, शिमला मिर्च काटकर डालें, 1-2मिनट तक चलाये l
- 4
फिर इसमें टमाटर की बनाई हुई प्यूरी, रेड चिली सॉस, टमाटर सॉस , सोया सॉस और सिरका डालकर मिलाएं, एक कटोरी में आधा छोटा चिम्मच कॉर्नफ्लोर घोल कर डालें और स्वादनुसार नमक डालकर 1-2मिनट तक चलाये l
- 5
आलू फ्राई की हुई कड़ाई का तेल दोबारा तेज आँच में गर्म करें और सारे आलू एकसाथ डीप फ्राई करके,,, बनाई हुई ग्रेवी में डालें अच्छे से मिलाकर, प्लेट में निकाले और गरमा गर्म चिली पोटैटो सर्व करें l
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स (14)