मटर पनीर (Matar paneer recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
प्याज को छीलकर बड़े बड़े टुकड़ों में काटकर मिक्सी में पेस्ट बना लीजिए अब इसे एक प्याले में निकाल लीजिए अब उसी मिक्सी के जार में टमाटर अदरक लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट बना लीजिए मटर को पानी में डालकर पांच 7 मिनट के लिए उबाल लीजिए
- 2
पनीर को छोटे या बड़े जैसे भी आप चाहे टुकड़ों में काट के दो गिलास हल्दी वाले गुनगुने पानी में 5 मिनट के लिए डाल कर रख दें
- 3
अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें उसमें तेजपत्ता काली मिर्च औरलौंग डाल दे फिर जीरा और हींग डालें अब उसमें प्याज़ वाला पेस्ट डाल दें अब इसे करीबन आठ 9 मिनट तक भूने इसमें आधा चम्मच शक्कर भी डाल दें आप चाहे तो ना भी डालें प्याज़ भुन जाए तो उसमें टमाटर अदरक लहसुन वाला पेस्ट डाल दें और इसे करीब 10 मिनट तक पकाएं जब तक की टमाटर का कच्चापन ना निकल जाए
- 4
दस 12 मिनट के बाद इसमें नमक लाल मिर्च पाउडर हल्दी धनिया पाउडर और कश्मीरी लाल मिर्ची डाल दे अब इसे 5 तक पकाएं जब ग्रेवी और मसाले अच्छी तरह से पक जाएं तब इसमें डेढ़ कप पानी डाल दे और अगर आप ग्रेवी को ज्यादा गाढ़ा नहीं करना चाहते हैं तो और पानी डाल सकते हैं पानी डालने के बाद इसे 2 मिनट और पकाएं
- 5
अब इसके अंदर उबले हुए मटर और पनीर को हल्दी वाले पानी में से निकाल कर ग्रेवी में डाल दें और करीब छह 7 मिनट तक लो फ्लेम पर बिना ढके पकाएं सात आठ मिनट के बाद गैस बंद कर दें और हरी धनिया पत्ती ऊपर से डाल दे तैयार है हमारी मटर पनीर इस सब्जी को चपाती या नान के साथ सर्व करें
- 6
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़














कमैंट्स (2)