राज कचौड़ी (Raj kachodi recipe in Hindi)

राज कचौड़ी (Raj kachodi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
राज कचौड़ी की पुरिया बनाने के लिए एक बाउल में मैदा ओर सूजी ले के नमक, बेकिंग सोडा व तेल डाल के पानी से आटा गुंथे। अब पुरिया बेल के फूली हुई क्रिस्पी पुरिया तल लें।
- 2
राज कचौड़ी के स्टफिंग के लिए वड़ा बनाने के लिए उड़द दाल को 4 घण्टे भिगो के रखे । अब ग्राइंड कर के दही और नमक एड कर के गरम तेल में वड़ा तल लें। अब इन वडो को पानी मे 10 मीनीट रखे।
- 3
हरी चटनी बनाने के लिए सभी सामग्री को मिक्सी में ग्राइंड कर के चटनी बनाए। मीठी चटनी के लिए एक पेन में गुड़ इमली ओर थोडा पानी डाल के 10 मिनिट तक पकाए। अब छान लें फिर नमक ओर गरम मसाला डाल के मिक्स करके चटनी रेडी करे।
- 4
अब आलू के टुकड़े कर ले। और चना मठ को उबाल लें।
- 5
राज कचौड़ी की पूरी को बीच मे से तोड़े अब उसमें चनामथ, आलू, चिवड़ा ओर टमाटर डालें।
- 6
अब उपरसे नमक, लाल मिर्च और चाट मसाला डाले। अब दही, हरी चटनी और मीठी चटनी डालें।
- 7
फिर सेव, प्याज़ ओर धनिया से गार्निश कर के स्वादिष्ट राज कचौड़ी परोसे।😊
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





















कमैंट्स (6)