पालक के पत्तो और प्याज़ के पकौड़े (Palak ke patto aur pyaz ke pakode recipe in Hindi)

#chatori
बारिश के मौमस में शाम की चाय के साथ जब तक गरमा-गरम पकौड़े न हो चाय का स्वाद फीका लगता है। खासतौर पर छुट्टी के दिन। तो क्यों न वीकेंड पर बारिश का मज़ा लिया जाए चाय और गरमा-गरम पालक-प्याज़ पकौड़ी के साथ।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम पालक के पकौड़े बनाएंगे बाउल में 2 कप बेसन लेगे। अब उसमे नमक जीरा अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर डालें।अब थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर उसे अच्छे से मिक्स करें।ध्यान रहे गुठली ना पड़े।
- 2
अब पालक को धो लीजिए पकौड़े तलने के लिए कढ़ाई में तेल गर्म करने के लिए रख दीजिए तेल के गर्म होने पर पकौड़े के घोल में पालक को डीप कर के बेसन में लपेट कर एक एक पकौड़े को कढ़ाई में डाल दीजिए.
- 3
गैस की आंच मध्यम रखिए ताकि पालक अच्छा कुरकुरा हो जाए.पकौड़े को कलछी से पलट पलट कर चारो ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक तलिए.पकौड़े को कलछी से उठा कर एक्स्ट्रा तेल कढ़ाई में ही निकाल कर पकौड़े को प्लेट में टिश्यू पेपर के ऊपर रख दीजिए.इसी तरह सारे पालक पकौड़े बना लीजिए.गरमा गरम पालक के पकौड़े बन कर तैयार है
- 4
अब हम के प्याज़ पकौड़े बनाएंगे बचे हुए बेसन के घोल में प्याज़,कटा हुआ हराधनिया और हरी मिर्च डाल कर उसे अच्छे से मिक्स करेगे। कड़ाही में तेल गरम करके मिश्रण से छोटे-छोटे पकौड़े तल लें। ध्यान रहे पकौड़ों का साइज़ बड़ा न करें, छोटे-छोटे बनाने पर यह ज़्यादा क्रिस्पी बनते हैं। गरम-गरम पौकड़े को धनिया की चटनी के साथ सर्व करें।
- 5
तैयार है पालक के पत्तो के पकौड़ेऔर प्याज़ के पकौड़े
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (16)